छठ पूजा को लेकर सकलडीहा और चंदौली थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, घाटों की सुरक्षा और व्यवस्था पर दिया गया जोर
चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना सकलडीहा और थाना चंदौली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
चंदौली

10:33 PM, Nov 11, 2026
• अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक, शासन की गाइडलाइन से कराया अवगत
चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना सकलडीहा और थाना चंदौली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
Advertisement
सकलडीहा थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सकलडीहा एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने की। वहीं थाना चंदौली में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में बैठक हुई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की।
