पीडी ने ब्लाक मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए निर्देश
शहाबगंज। विकास खण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को परियोजना निदेशक बृजभान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी पटल पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान की स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की।
शहाबगंज, चंदौली

6:29 PM, Feb 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकास खण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को परियोजना निदेशक बृजभान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी पटल पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान की स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की।
पीडी ने कार्यालय में साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका, पत्रावली निस्तारण एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों की भी जांच की। कुछ अभिलेख अधूरे पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचना चाहिए।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, पारदर्शिता बनाए रखने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया। पीडी ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीडीओ दिनेश सिंह, एडीओ आईएसबी अजय सिंह, एडीओ कोपरेटिव सुनील राज पाल,सैयद रोशन जमीर, प्रेमप्रकाश आर्य, राघवेन्द्र सिंह, मनोज टाईगर, धर्मराज सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
