पीडीए को मजबूत करेगा पटेल समाज-महेन्द्र सिंह पटेल
चकिया, चंदौली। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को सोनहुल स्थित गणपति लॉन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पटेल समाज समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लि
शहाबगंज, चन्दौली

5:10 PM, Oct 31, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को सोनहुल स्थित गणपति लॉन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पटेल समाज समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि रोहनिया, वाराणसी के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना समय की जरूरत है।
चकिया पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार सामाजिक एकता, समानता और मजबूत राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और सामाजिक न्याय की भावना महत्वपूर्ण है। समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।
Advertisement
इस दौरान अनिल पटेल, प्रधान राजेश पटेल, जंगबहादुर पटेल, रामकृत पटेल, मिलन पटेल, गुड्डू पटेल, महानंद पटेल, संजीव पटेल, धीरज पटेल, कुंवरजीत पटेल सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सुधाकर कुशवाहा, पूर्व महेंद्र राव, टोनी खरवार, कमलेश पति कुशवाहा,दशरथ सोनकर, अश्विनी सोनकर, विनोद सोनकर,श्रीकांत मौर्य, रामजी पगडी प्रधान सजाउद्दीन, चंदन पाल, तनवीर खान और बबलू खान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम कीअध्यक्षता रामा पटेल व संचालन मुश्ताक अहमद ने किया
