सक्तेशगढ़ क्षेत्र में युवती का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस जांच में मृतका की पहचान अंशू चौरसिया (22 वर्ष) पत्नी किशन चौरसिया, निवासी अमरा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतका की माता से संपर्क किए जाने पर जानकारी मिली कि अंशू की पूर्व में दो शादियां हो चुकी थीं और वह वर्तमान में अपने परिजनों व ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी।
मिर्जापुर

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), मिर्जापुर
6:38 PM, Jan 8, 2026
हनीफ खान | ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद के थाना चुनार अंतर्गत पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्र के बलुआ बजाहुर में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारीगण एवं थाना चुनार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की।
पुलिस जांच में मृतका की पहचान अंशू चौरसिया (22 वर्ष) पत्नी किशन चौरसिया, निवासी अमरा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतका की माता से संपर्क किए जाने पर जानकारी मिली कि अंशू की पूर्व में दो शादियां हो चुकी थीं और वह वर्तमान में अपने परिजनों व ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी।
Advertisement
परिजनों के अनुसार, मृतका किसी नजदीकी अथवा परिचित व्यक्ति के साथ यहां आई थी, जिसके साथ यह घटना घटित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चंदौली एवं मुगलसराय में भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।