दुल्हीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला
दुल्हीपुर क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बुधवार रात भी एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
चंदौली

9:20 AM, Jun 11, 2026
पति के सामने हुई मौत
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुल्हीपुर क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बुधवार रात भी एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान रुबीना बेगम (37 वर्ष) पत्नी शाहिद मोहम्मद, निवासी कोयला बाजार, थाना आदमपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया गया कि रुबीना अपने पति शाहिद मोहम्मद के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वाराणसी लौट रही थीं। इसी दौरान दुल्हीपुर के पास ट्रक संख्या HR 58 D 8958 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में शाहिद मोहम्मद सुरक्षित बच गए, लेकिन उनकी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
Advertisement
सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
