रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोरवा गांव निवासी पंकज सिंह (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शमशेर बहादुर सिंह, गांव निवासी हरिमोहन सिंह ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे युवक उसपर बैठा था। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वह पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया और बुरी तरह से उसमें फंस गया।।
चंदौली

8:40 PM, Jul 6, 2026
धानापुर। थाना क्षेत्र के तोरवा गांव में सोमवार को खेत की जुताई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोरवा गांव निवासी पंकज सिंह (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शमशेर बहादुर सिंह, गांव निवासी हरिमोहन सिंह ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे युवक उसपर बैठा था। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वह पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया और बुरी तरह से उसमें फंस गया।।
हादसे के बाद जब तक लोग पहुंचते और बाहर निकालतेततब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।