मां के लिए दवा लेने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: स्कूल बस के आमने सामने टक्कर में हुई मौत
चहनियां रोड स्थित हिंगुटरगढ़ बनवा के पास सोमवार दिन में लगभग 2 बजे स्कूल बस और बाइक के आमने सामने टक्कर में नरौली निवासी एक व्यक्ति की मौत बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
धानापुर, चंदौली

मृतक का फाइल फोटो
8:23 PM, Jul 6, 2026
धानापुर। चहनियां रोड स्थित हिंगुटरगढ़ बनवा के पास सोमवार दिन में लगभग 2 बजे स्कूल बस और बाइक के आमने सामने टक्कर में नरौली निवासी एक व्यक्ति की मौत बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
मृतक की पहचान नरौली निवासी धनंजय निषाद (40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय ईश्वरचंद निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार धनंजय अपनी वृद्ध मां की दवा लेने चहनियां जा रहे थे। इसी दौरान हिंगुटरगढ़ बनवा के पास सामने से आ रही स्कूल बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
Advertisement
सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस बी एंड बी विद्यालय की है जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
धनंजय मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया। वह अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे नरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और प्रशासन से आर्थिक सहायता तथा दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
