पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

मुख्य अतिथि एवं पंडित जी के प्रपौत्र पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि “पंडित जी ने सामाजिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। चंदौली का एक-एक परिवार आज भी उन्हें आदर के साथ याद करता है।”

चंदौली

news-img

6:42 PM, September 3, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े


चंदौली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, मूर्धन्य पत्रकार, चंदौली के शिल्पी एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रेल मंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती पर बुधवार को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में चंदौली मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में किया गया।

मुख्य अतिथि एवं पंडित जी के प्रपौत्र पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि “पंडित जी ने सामाजिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। चंदौली का एक-एक परिवार आज भी उन्हें आदर के साथ याद करता है।”

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि “पंडित जी के दिखाए रास्ते पर चलकर ही चंदौली का विकास संभव है।”

Advertisement

संस्थान के संयोजक धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नहर, विद्युत, कॉलेज, अस्पताल जैसे हर क्षेत्र में पंडित जी की छाप आज भी दिखती है। खेती के लिए किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि चंदौली को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि पंडित जी का जीवन आज के राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस और चंदौली दोनों का उत्थान पंडित जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही संभव है।

इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार चौधरी, विजय त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, मधुराय, भूपेंद्र प्रताप सिंह, नवीन सिंह, हीरालाल शर्मा, धनंजय सिंह, रजनीकांत पांडेय, प्रदीप पांडेय, साजू, दिनेश चंद्र, असगर मिर्जा, शमशेर अली, राजेंद्र गौतम, डॉ. राम आधार, जोसेफ, गंगा प्रसाद, सतीश बिंद, शाहिद, तौसीफ, दयाराम पटेल, श्रीराम यादव, शशिनाथ उपाध्याय, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, विनोद सिंह, मुनीर खान, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, सत्येंद्र उपाध्याय, राकेश सिंह बाबा, योगेंद्र सिंह लड्डू, श्रीकांत पाठक, नवीन पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, नरेंद्र तिवारी, कुलदीप वर्मा, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग