अर्नव तूफान से धान की फसल को नुकसान, एसडीएम ने किया निरीक्षण
शहाबगंज, चंदौली। अर्नव तूफान और लगातार हुई बारिश से किसानों की धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अमरसीपुर, डूमरी, अमांव, शहाबगंज, सेमरा, विलासपुर और अरारी गांवों में पहुंचकर बारिश और तेज हवा से प्रभावित धान की फसलों की स्थिति देखी।
शहाबगंज, चन्दौली

5:53 PM, Oct 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्ससात गांवों में पहुंचकर देखी फसलों की स्थिति, लेखपालों ने तैयार की नुकसान की रिपोर्ट
शहाबगंज, चंदौली। अर्नव तूफान और लगातार हुई बारिश से किसानों की धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अमरसीपुर, डूमरी, अमांव, शहाबगंज, सेमरा, विलासपुर और अरारी गांवों में पहुंचकर बारिश और तेज हवा से प्रभावित धान की फसलों की स्थिति देखी।
एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपालों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। खेतों में गिरी धान की फसल का जायजा लेने के साथ प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का विवरण जुटाकर रिपोर्ट तैयार की गई।
Advertisement
क्षेत्रीय लेखपाल धनंजय ने भी अपने आवंटित गांवों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया और नुकसान का विवरण संकलित किया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में तैयार धान की फसल गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को अब फसल के नुकसान के आकलन और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
