ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन
इस अवसर पर तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कम्पोजिट विद्यालय घोड़सारी के राम प्रसाद पाण्डेय, कम्पोजिट विद्यालय भोड़सर के गुलाब शर्मा तथा कम्पोजिट विद्यालय बडौरा के नेसार अहमद सिद्दीकी शामिल रहे। इसके साथ ही ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर देवव्रत सिंह को भी उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी को अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तक
शहाबगंज, चंदौली

3:17 PM, Apr 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे वातावरण पूर्णतः शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कम्पोजिट विद्यालय घोड़सारी के राम प्रसाद पाण्डेय, कम्पोजिट विद्यालय भोड़सर के गुलाब शर्मा तथा कम्पोजिट विद्यालय बडौरा के नेसार अहमद सिद्दीकी शामिल रहे। इसके साथ ही ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर देवव्रत सिंह को भी उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी को अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा नई पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
Advertisement
संगोष्ठी के दौरान शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, नवाचार एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर आनंद पाण्डेय, भुपेंद्र यादव, केशरी नंदन जायसवाल, संतोष पाण्डेय, अच्युतानंद त्रिपाठी, वरुणेन्द्र पाठक, सत्येन्द्र सिंह, मनोज तिवारी, कन्हैया लाल गुप्ता,विजय श्याम, विमला देवी,उषा सिंह, मुसाफिर सिंह सहित अन्य शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
