महारथपुर में ओपन जिम बना स्वास्थ्य का केंद्र, बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक उठा रहे लाभ
शहाबगंज। क्षेत्र के महारथपुर में स्थापित ओपन जिम इन दिनों क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण और स्वास्थ्य साधना का प्रमुख केंद्र बन गया है। गांव में सुबह और शाम के समय ओपन जिम परिसर में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि यहां केवल युवा ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी नियमित रूप से व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सक
शहाबगंज, चंदौली

9:50 AM, Feb 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। क्षेत्र के महारथपुर में स्थापित ओपन जिम इन दिनों क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण और स्वास्थ्य साधना का प्रमुख केंद्र बन गया है। गांव में सुबह और शाम के समय ओपन जिम परिसर में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि यहां केवल युवा ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी नियमित रूप से व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा मिल रहा है।
सुबह के समय जब हल्की धूप और ताजी हवा होती है, तब गांव के बुजुर्ग ओपन जिम पहुंचकर वॉक के साथ-साथ जिम में लगे विभिन्न उपकरणों पर हल्का-फुल्का व्यायाम करते हैं। बुजुर्गों ने बताया कि नियमित व्यायाम से जोड़ों के दर्द में कमी आई है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
Advertisement
वहीं, शाम के समय ओपन जिम युवाओं और बच्चों से गुलजार हो जाता है। स्कूल से लौटने के बाद बच्चे यहां आकर खेल-खेल में व्यायाम करते हैं, जिससे उनका शारीरिक विकास बेहतर हो रहा है। युवाओं के लिए यह ओपन जिम खास तौर पर फायदेमंद साबित हो रहा है। यहां वे शरीर को फिट रखने के साथ-साथ ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कई युवाओं ने बताया कि पहले वे जिम जाने के लिए शहर का रुख करते थे, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे, लेकिन अब गांव में ही नि:शुल्क सुविधा मिलने से यह समस्या दूर हो गई है।
महारथपुर का यह ओपन जिम सिर्फ गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के गांवों के युवाओं और ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल रहा है। सुबह-शाम कई लोग पड़ोसी गांवों से साइकिल या पैदल चलकर यहां व्यायाम करने पहुंचते हैं। इससे क्षेत्र में आपसी मेलजोल भी बढ़ा है और एक सकारात्मक माहौल बन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ओपन जिम ने युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाई है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव में उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उनका मानना है कि ओपन जिम जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी स्वस्थ और जागरूक बनेंगे।
