रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 30 सितंबर तक करें आवेदन
चंदौली। कृषि विभाग ने जिले के किसानों के लिए रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। किसान तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं के बीजों की बुकिंग विभागीय पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं।
चंदौली

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव
5:37 PM, Sep 1, 2026
चंदौली। कृषि विभाग ने जिले के किसानों के लिए रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। किसान तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं के बीजों की बुकिंग विभागीय पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in� पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं के 53,070 पैकेट का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अब तक 3,400 पैकेट की बुकिंग हुई है। सरसों के 650 के लक्ष्य के सापेक्ष 826, चना (राज्य) के 800 के सापेक्ष 487, अलसी के 960 के सापेक्ष 384, चना (केंद्र) के 219 के सापेक्ष 331, मसूर (राज्य) के 500 के सापेक्ष 315, मसूर (केंद्र) के 251 के सापेक्ष 297, मटर के 150 के सापेक्ष 260 और तोरिया के 250 के सापेक्ष 233 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से ऑनलाइन बुकिंग करा लें, ताकि उन्हें सरकारी योजना के तहत बीज अनुदान का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।