विद्यालयों में चला ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई गई प्रस्तावना की शपथ
चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली की ओर से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ‘एक स्वर, एक संविधान’ के तहत संविधान संवाद जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
शहाबगंज, चंदौली

5:05 PM, Nov 23, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली की ओर से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ‘एक स्वर, एक संविधान’ के तहत संविधान संवाद जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में सुबह आठ बजे लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, कैलाशपुरी मुगलसराय में सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी द्वितीय सुश्री ईशा राय ने विद्यार्थियों के साथ संविधान विषय पर परिचर्चा की। वहीं सेंट जान्स स्कूल, कटसिला में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती एकता सिंह-तृतीय ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराकर शपथ भी दिलाई गई।
Advertisement
लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजय कुमार यादव, प्रधानाचार्य बिंदु प्रकाश सिंह एवं उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह तथा सेंट जान्स स्कूल में प्रधानाचार्य एफआर जॉबी जॉन सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
