नर सेवा से नारायण सेवा का मिलता है सुख: अंजनी सिंह
धानापुर, चंदौली। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान स्थित परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज की तपोभूमि पर गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह की ओर से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। आनंद नेत्रालय, मुगलसराय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निशांत सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सैकड़ों मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर में मरीजों की शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई।
चंदौली

5:04 PM, Oct 22, 2026
खड़ान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 20 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजे गए
धानापुर, चंदौली। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान स्थित परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज की तपोभूमि पर गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह की ओर से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। आनंद नेत्रालय, मुगलसराय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निशांत सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सैकड़ों मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर में मरीजों की शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई।
धानापुर, कमालपुर, कवई, पहाड़पुर, भदाहूं, मिर्जापुर, खड़ान, कांधरपुर, ओदरा, नेगुरा, बभनियांव, सोनहुली, आवाजापुर, जीयनपुर, अकबालपुर, चहनियां और सुरतापुर समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। जांच के दौरान करीब 50 मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए शुगर का स्तर पाया गया। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, इन मरीजों को पहले शुगर और बीपी नियंत्रित करने के लिए दवा लेने तथा स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद अगले शिविर में ऑपरेशन कराने की सलाह देकर घर भेजा गया।
शिविर में जांच के बाद कुल 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय, मुगलसराय भेजा गया। इनमें कलावती देवी, मुनियां देवी, लौंगी देवी, बदरून निशा, श्यामबिहारी, लालजी गुप्ता, खुर्रू बिंद, बीरबल, गया, छोटू और रामदास सहित अन्य मरीज शामिल रहे।
Advertisement
इस अवसर पर अंजनी सिंह ने कहा कि नर सेवा करके उन्हें नारायण की सेवा करने का सुख मिलता है। वह अपने क्षेत्र और जनपद के गांव, गरीब, किसान, श्रमिक और नौजवान सहित सभी वर्गों के लोगों को अपना परिवार मानते हैं। बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के जनसेवा करना उनका संकल्प है और वह आगे भी इसी भावना से सेवा करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि दीपावली से पहले जरूरतमंद लोगों की आंखों को नई रोशनी मिल सके और आर्थिक परेशानी के कारण कोई व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। अंजनी सिंह ने निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए डॉ. निशांत सिंह और आनंद नेत्रालय की पूरी टीम के प्रति आभार जताया।
शिविर में विशाल, परमानंद, राधे मौर्य, हरिचरण गोंड, राज सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, चिल्लू बिंद और चंद्रभूषण मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
