लूट की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी सुहेब अली ने थाना मुगलसराय में तहरीर देकर बताया था कि 06 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे ग्राम डाँडी स्थित ‘घरवाला रंगवाला’ दुकान के पास समीर अहमद उर्फ बाबू और उसके साथियों ने मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उनकी स्कूटी (UP16BP0872) छीनकर फरार हो गए।
चंदौली

1:59 PM, May 9, 2026
चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को लूटी गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ब्लेज़र बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर हुए विवाद में आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया गया था।
जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी सुहेब अली ने थाना मुगलसराय में तहरीर देकर बताया था कि 06 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे ग्राम डाँडी स्थित ‘घरवाला रंगवाला’ दुकान के पास समीर अहमद उर्फ बाबू और उसके साथियों ने मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उनकी स्कूटी (UP16BP0872) छीनकर फरार हो गए।
इस मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा संख्या 225/2026 धारा 309(6), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने 08 मई 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एम्बीशन स्कूल, डाँडी के पास सर्विस लेन से संदिग्ध स्कूटी सवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई, जिसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर अहमद उर्फ बाबू पुत्र नेहालुद्दीन निवासी कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि ब्लेज़र बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर सुहेब अली से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने अपने साथी चन्दन पासवान के साथ मिलकर मारपीट की और स्कूटी छीनकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी जलीलपुर उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार राय तथा हेड कांस्टेबल गौरव सिंह शामिल रहे।