बाबा टिकैत की जयंती पर किसानों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प
शहाबगंज, चंदौली। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मंगलवार को शहाबगंज पशु चिकित्सालय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम में किसानों ने बाबा टिकैत के जीवन, संघर्ष और किसान हितों के लिए किए गए आंदोलनों को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
शहाबगंज, चंदौली

5:17 PM, Oct 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सबाबा टिकैत की 91वीं जयंती पर किसानों ने किया उनके संघर्षों को याद, संगठन मजबूती पर मंथन
शहाबगंज, चंदौली। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मंगलवार को शहाबगंज पशु चिकित्सालय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम में किसानों ने बाबा टिकैत के जीवन, संघर्ष और किसान हितों के लिए किए गए आंदोलनों को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और मजबूत करने तथा किसानों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की आवश्यकता है। जिले में किसानों के सामने आ रही समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
Advertisement
कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में मरीजों के बीच दूध और फल का वितरण किया गया। किसान नेताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर जिला मंत्री कृपा शंकर सिंह पटेल, तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन पाल, संजय विश्वकर्मा, ग्राम अध्यक्ष राजेश चौहान, राजकुमार चौहान, कृष्णानंद, रामनरेश, शंभू चौहान, विजय चौहान, बिहार चौहान, विनोद चौहान, साधु यादव, जूठन सिंह, पारस चौहान और अनिल चौहान सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
