नवरात्रि पर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने हवन-पूजन के साथ किया कन्या पूजन, नगर की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
चकिया, चंदौली। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर नौ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन-अर्चन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
shahabganj, chandauli

5:19 PM, Oct 19, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर नौ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन-अर्चन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
Advertisement
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी अर्चना श्रीवास्तव ने मां दुर्गा से नगर पंचायत चकिया के समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और परिवारों में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
