गांधी जयंती पर आशुतोष सिंह "मंटू " को पंचायत रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित, सम्मान धानापुर की माटी को समर्पित
धानापुर/आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के लिए “पंचायत रत्न” सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बीनापार, आजमगढ़ की पावन धरती पर आयोजित सम्मान समारोह में यह गौरव प्राप्त हुआ।
azamgadh

2:40 PM, Oct 2, 2026
धानापुर/आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के लिए “पंचायत रत्न” सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बीनापार, आजमगढ़ की पावन धरती पर आयोजित सम्मान समारोह में यह गौरव प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले जनप्रतिनिधि ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी ग्राम पंचायत, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगी साथियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ ही जनहित, पारदर्शिता और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का लगातार प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत पुरस्कार का आयोजन राजधानी दिल्ली में न होकर गांव की धरती पर किया जाना अपने आप में महत्वपूर्ण संदेश है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के गांवों में हो रहे उत्कृष्ट कार्य, ग्रामीण विकास और ग्राम पंचायतों की उपलब्धियां ही भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव हैं। गांवों को सशक्त किए बिना विकसित भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती।
Advertisement
उन्होंने बीनापार, आजमगढ़ की धरती पर मिले इस सम्मान को शहीदों की धरती धानापुर की माटी को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और आगे भी सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास जारी रहेगा।
सम्मान समारोह के दौरान पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता, शिक्षा, डिजिटल सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
सम्मान प्राप्त करने वाले जनप्रतिनिधि ने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रधान साथियों, ग्रामवासियों एवं सहयोगी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान ग्रामवासियों के विश्वास और पूरी ग्राम पंचायत की मेहनत का सम्मान है। जनसेवा, पारदर्शिता और विकास का हमारा संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
गांधी जयंती के अवसर पर मिले इस सम्मान को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है और इसे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
