धान की सीधी बुआई और खेत तालाब योजना का अधिकारियों ने किया अवलोकन
धानापुर। विकासखंड धानापुर में गुरुवार को संयुक्त निदेशक कृषि (जेडीए) डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों के साथ शिवनंदन एफपीओ द्वारा कराए जा रहे धान की सीधी बुआई (डीएसआर) कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही खेत तालाब योजना के तहत खुदवाए गए तालाब का भी निरीक्षण किया।
चंदौली

5:28 PM, Aug 21, 2026

इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी चंदौली मनोज कुमार सिंह, भूमि संरक्षण विभाग के सुनील कुमार यादव, संजय शर्मा सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। अधिकारियों ने धान की सीधी बुआई और खेत तालाब योजना के कार्यों की जानकारी ली और कार्य की सराहना की।
Advertisement
संयुक्त निदेशक कृषि ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और प्रश्नों की जानकारी ली। किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब देते हुए आवश्यक जानकारी दी।
अधिकारियों ने किसानों को खेत तालाबों का बेहतर उपयोग करने के साथ ही तालाबों में मत्स्य पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेत तालाब से सिंचाई के साथ मत्स्य पालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।