अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ चयन
कमालपुर। कस्बा स्थित जमुर्खा एक धर्मशाला में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लालमणि पाल, उपाध्यक्ष पद पर राम बहादुर मौर्य, उपाध्यक्ष रंगीले प्रसाद गोड़ महामंत्री पद पर उपेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता संगठन मंत्री रिंकू पांडेय को चुना गया
कमालपुर, चंदौली

7:47 AM, Aug 30, 2026
प्रवीण राय
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। कस्बा स्थित जमुर्खा एक धर्मशाला में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लालमणि पाल, उपाध्यक्ष पद पर राम बहादुर मौर्य, उपाध्यक्ष रंगीले प्रसाद गोड़ महामंत्री पद पर उपेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता संगठन मंत्री रिंकू पांडेय को चुना गया
इस दौरान सुरेश यादव, रामसुधार मौर्य, चंदन कुमार, पवन गोंड, अजय कुमार,अनिल कुमार मौर्य डॉ. आफताब आलम, भास्कर यादव और पप्पू सेठ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Advertisement
जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा उनके सुख-दुख में खड़ा रहता है। व्यापारियों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ होने वाली बैठकों में प्रमुखता से उठाया जाता है। साथ ही समस्याओं के प्रशासनिक स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन जिले के प्रत्येक कस्बे में मजबूती से कार्य कर रहा है।
इस मौके पर विधानसभा महामंत्री फरीदुद्दीन, जिला संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र कुशवाहा, नगर अध्यक्ष लालमणि पाल, कमलाकर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
