चित्रों के जरिए बच्चों ने दिया वन्यजीव बचाने का संदेश
बबुरी। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को राजपथ रेंज के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय मवैया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक
चंदौली

7:16 PM, Oct 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचित्रों में दिखी जंगल और वन्यजीवों की दुनिया, बच्चों ने दिया संरक्षण का संदेश
बबुरी। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को राजपथ रेंज के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय मवैया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
Advertisement
इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वन्यजीव, जंगल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से वन्यजीवों को बचाने, जंगलों की रक्षा करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति और वन्यजीवों की सुरक्षा मानव जीवन के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने तथा आसपास के लोगों को भी संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वन रक्षक राधेकृष्ण मिश्रा, सौदागर, ग्राम प्रधान संजय कुमार, अध्यापक ममता मिश्रा, श्रेया चौहान, निवेदिता, प्रियम्दा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
