त्योहार और एयर शो को लेकर 21 से 25 अक्टूबर तक लागू रहेगा नो-एंट्री प्लान
चंदौली। आगामी त्योहारों और एयर शो के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जनपद में 21 से 25 अक्टूबर तक नो-एंट्री प्लान लागू किया गया है। इस दौरान कोयला मंडी, रामनगर, लंका मैदान, कटेसर और पड़ाव मार्ग पर ट्रकों व भारी वाहनों के आवागमन को लेकर प्रतिबंध निर्धारित किए गए हैं।
chandauli

7:39 PM, Oct 20, 2026
कोयला मंडी और लंका मैदान से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध, रात 12 से सुबह 5 बजे तक मिलेगी छूट
चंदौली। आगामी त्योहारों और एयर शो के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जनपद में 21 से 25 अक्टूबर तक नो-एंट्री प्लान लागू किया गया है। इस दौरान कोयला मंडी, रामनगर, लंका मैदान, कटेसर और पड़ाव मार्ग पर ट्रकों व भारी वाहनों के आवागमन को लेकर प्रतिबंध निर्धारित किए गए हैं।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, कोयला मंडी से पड़ाव होते हुए रामनगर की ओर कोई भी ट्रक या भारी वाहन नहीं जा सकेगा। इस मार्ग पर रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक नो-एंट्री में छूट रहेगी। इसी तरह लंका मैदान से कटेसर होते हुए कोयला मंडी की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर भी रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक छूट दी जाएगी। दिन के समय दोनों मार्गों पर नो-एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
इसके अलावा लंका मैदान से चकिया तिराहा होते हुए पड़ाव (मुगलसराय) की ओर किसी भी मालवाहक या भारी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
Advertisement
मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर ट्रक खड़ा न करने की अपील
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ट्रक व्यापारियों और चालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है। कोयला मंडी क्षेत्र में किसी भी ट्रक या भारी वाहन को मुख्य मार्ग अथवा सर्विस रोड पर खड़ा नहीं करने को कहा गया है। संबंधित वाहन चालक निर्धारित नो-एंट्री प्लान के अनुसार ही आवागमन करें, ताकि त्योहारों और एयर शो के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
