देव दीपावली और शादी-विवाह के सीजन को लेकर भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध
चंदौली। एकादशी, देव दीपावली और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मुगलसराय थाना क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने नई नो-एंट्री व्यवस्था लागू की है।
चंदौली

8:42 AM, Nov 20, 2026
कोयला मंडी से पड़ाव और रामनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर लागू रहेगा प्रतिबंध, पुरानी व्यवस्था में भी किया गया बदलाव
चंदौली। एकादशी, देव दीपावली और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मुगलसराय थाना क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने नई नो-एंट्री व्यवस्था लागू की है।
इसके तहत कोयला मंडी से पड़ाव और रामनगर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, पूर्व में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कोयला मंडी से भारी वाहनों को बाहर निकलने की अनुमति दी जाती थी, लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। अब भारी वाहन रात नौ बजे के बाद ही कोयला मंडी से बाहर निकल सकेंगे।
Advertisement
यातायात पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने स्तर से ट्रक चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें, ताकि निर्धारित समय के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन न हो और अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
पुलिस के मुताबिक, यातायात के दबाव की समीक्षा के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। इसकी सूचना समय से दी जाएगी। आमजन की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों और ट्रांसपोर्ट संचालकों से सहयोग की अपील की है।
