नीति आयोग की टीम ने प्रहलादपुर गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की जमकर सराहना किया
नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली की टीम ने प्रहलादपुर गांव का निरीक्षण किया। टीम में नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, बीडीओ अमित कुमार, एबीएसए अवधेश सिंह सहित जिले के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।
धानापुर, चंदौली

12:32 PM, Feb 26, 2026
निरीक्षण के दौरान नीति आयोग के सदस्य
नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली की टीम ने प्रहलादपुर गांव का निरीक्षण किया। टीम में नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, बीडीओ अमित कुमार, एबीएसए अवधेश सिंह सहित जिले के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।
गांव का भ्रमण करते नीति आयोग के सदस्य
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा गांव में संचालित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय, विद्यालय शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, नाली व सी.सी. सड़क निर्माण कार्य शामिल रहे।
Advertisement
निरीक्षण के उपरांत नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा ने प्रहलादपुर गांव के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब तक जिन गांवों का निरीक्षण किया गया है, उनमें प्रहलादपुर का विकास कार्य एवं जनहित योजनाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं। विशेष रूप से कम्पोजिट विद्यालय के शौचालय की गुणवत्ता देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुए और इसे अब तक का सबसे बेहतर कार्य बताया। उन्होंने ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह "मिंटू" को कार्य के लिए बधाई दी।