मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के चलते रात्रिकालीन यातायात डायवर्जन लागू
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 जून से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रातः 6:30 बजे तक पड़ाव चौराहे से सूजाबाद पुलिस चौकी एवं राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी ऑटो, टोटो एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
चंदौली

1:06 PM, Jun 16, 2026
Writing
चन्दौली। कैण्ट से पड़ाव मार्ग पर स्थित मालवीय पुल (राजघाट पुल) के ड्रेनेज स्पाउट एवं एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के चलते प्रशासन ने रात्रिकालीन यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह कार्य मेसर्स कन्स्ट्रक्शन इक्यूमेन्ट कम्पनी, शास्त्री नगर, मेरठ द्वारा कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 जून से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रातः 6:30 बजे तक पड़ाव चौराहे से सूजाबाद पुलिस चौकी एवं राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी ऑटो, टोटो एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Advertisement
इस दौरान पड़ाव चौराहे से आने वाले वाहन रामनगर, सामनेघाट, विश्व सुन्दरी पुल एवं बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें, जिससे मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे।