नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में सोमवार को देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतका के पिता सुजीत यादव ने थाने में पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते ह
शहाबगंज, चंदौली

11:52 AM, Jun 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
विवाहिता की फाइल फोटो
*मृतका के परिजनों के तहरीर पर पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Advertisement
शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में सोमवार को देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतका के पिता सुजीत यादव ने थाने में पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार भोड़सर निवासी अजीत यादव की पत्नी संजना देवी (लगभग 22 वर्ष) की सोमवार को रात्रि में पंखे से फंदे के सहारे लटक रही थी।देर रात जब पति की नजर उस पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के मुताबिक संजना किसी बात को लेकर नाराज थी और आवेश में आकर उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि इसके पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।बताया जा रहा है कि संजना और अजीत यादव का विवाह 7 मई 2026 को हुआ था।शादी को अभी डेढ़ माह भी पूरा नहीं हुआ था कि यह दर्दनाक घटना हो गई।नई-नई शादी के बाद नवविवाहिता की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
