भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का चकिया में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
चकिया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में सुरेश सोनकर को जिला उपाध्यक्ष एवं राहुल सोनकर को मंडल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में चकिया के सहदुल्लापुर तिरमुहानी पर दीपक चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
चकिया, चंदौली

8:56 PM, Nov 17, 2026

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
Advertisement
वहीं, मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सुरेश सोनकर एवं राहुल सोनकर को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस दौरान सभासद बदल सोनकर, सभासद उमेश चौहान, सभासद दिनेश कसौधन, प्यारे लाल सोनकर, अभिषेक यादव, अभी चौहान, अनिल चौहान, रोहित चौहान, उमंग जायसवाल एवं दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।