नवनियुक्त भाजपा के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, विधायक सुशील सिंह ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नए दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश आता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
धानापुर, चंदौली

5:02 PM, Aug 20, 2026
धानापुर। विकासखंड धानापुर के सभागार में गुरुवार को नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नए दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश आता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि वह राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
Advertisement
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे।
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर लगातार जनसेवा कर रही है। संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला मंत्री भगवती तिवारी के अलावा रमेश त्रिवेदी, चंद्रभान मौर्य, मृत्युंजय सिंह दीपू, रामजी कुशवाहा, विकास राजभर, राधे रमण सिंह, रमेश यादव और विजयी बिंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राजेश तिवारी ने किया।
