नवागत बीईओ ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों से टीम भावना से काम करने की अपील
धानापुर। कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अश्विनी सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज खान के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
धानापुर, चंदौली

2:53 PM, Oct 6, 2026
धानापुर। कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अश्विनी सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज खान के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने बताया कि शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के क्रम में अश्विनी सिंह आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर चंदौली आए हैं। उन्हें विकासखंड धानापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Advertisement
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीईओ अश्विनी सिंह ने शिक्षकों से शासन के दिशा-निर्देशों का समय से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालयी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए और किसी भी कार्य को लंबित न रखा जाए। सभी विद्यालय समय से अपने कार्य पूरे करेंगे तो विकासखंड निश्चित रूप से अग्रणी रहेगा।
उन्होंने एमडीएम, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी शिक्षक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विकासखंड को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे।
इस दौरान शमशेर बहादुर सिंह, इम्तियाज, अवधेश सिंह, प्रदीप कुमार, प्रकाश सिंह, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्रा, घनश्याम सिंह, अजीत सिंह, विजय बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, राम सिंह, राजेंद्र यादव, नत्थू यादव, सुजीत पांडेय, अख्तर राणा सिंह, जय प्रकाश सिंह, पूजा सिंह और सविता सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
