नवगत बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने शहाबगंज की संभाली कमान
शहाबगंज। विकासखंड में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को बुलाकर परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के सशक्त निर्देश दिए।
शहाबगंज, चंदौली

12:31 PM, Nov 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकासखंड में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को बुलाकर परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के सशक्त निर्देश दिए।
नवागत बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकासखंड में भ्रष्टाचार, अनियमितता और कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जनता की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के बजाय उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह रहें।
नवागत बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को विकासखंड की कार्यप्रणाली में सुधार लाने, ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता को ब्लॉक कार्यालय का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।
Advertisement
गौरतलब है कि शैलेंद्र सिंह इससे पूर्व लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय के ग्राम विकास विभाग से संबद्ध रहे हैं। इसके अलावा मिर्जापुर जनपद के कोन ब्लांक,जमालपुर, पटेहरा सहित विभिन्न विकासखंडों में खंड विकास अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों का अच्छा अनुभव है।
नवागत बीडीओ के सख्त निर्देशों के बाद ब्लॉक परिसर में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। अब कर्मचारियों के सामने शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती होगी इस दौरान एडीओ आईडी अजय प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह, एकाउटेंट प्रेम प्रकाश आर्य, राजन सिंह,शिवेंद्र सिंह लक्ष्मण आचार्य सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
