न्यूजीलैंड ने चौथा टी20 50 रन से जीता, सीरीज 3-1
विशाखापत्तनम। न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 50 रन से हराकर मौजूदा सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी।

10:56 PM, Jan 28, 2026
क्रिकेट
जनपद न्यूज़ टाइम्सविशाखापत्तनम। न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 50 रन से हराकर मौजूदा सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी।
बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Advertisement
भारत की ओर से शिवम दुबे ने 65 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। इस हार के बावजूद भारत सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाए हुए है।
