न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया, 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की
न्यूजीलैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत के लिए कोई मौका नहीं दिया।
इंदौर

9:59 PM, Jan 18, 2026
क्रिकेट
जनपद न्यूज़ टाइम्सइंदौर। न्यूजीलैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत के लिए कोई मौका नहीं दिया।
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही, लेकिन विराट कोहली ने एक छोर संभालते हुए शानदार शतक जड़ा। कोहली ने 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इसके बावजूद अन्य बल्लेबाजों का योगदान न मिल पाने के कारण भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई।
Advertisement
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से जीत ली, जबकि भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर निर्णायक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
