चन्दौली में पशु चिकित्सा संघ की नई कार्यकारिणी गठित
उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, जनपद चन्दौली की बैठक सोमवार की शाम जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
शहाबगंज,चंदौली

3:59 PM, May 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, जनपद चन्दौली की बैठक सोमवार की शाम जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शहाबगंज पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. सुजीत कुमार सिंह को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. मुद्दसीर अली को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. विनोद कुमार सिंह को महामंत्री, डॉ. रामकुमार यादव को संयुक्त मंत्री तथा डॉ. मनोज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. रणजीत पात्रा और डॉ. आनंद कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने और पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
Advertisement
बैठक में मौजूद सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
