सीतापोखरी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
धानापुर (चंदौली)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) सीतापोखरी (धरांव), चंदौली की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सीतापोखरी में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करने की शपथ ली।
धानापुर, चंदौली

6:12 PM, Aug 10, 2026
जय प्रकाश यादव अध्यक्ष, सुनीत बरनवाल कोषाध्यक्ष और राजू खान बने महामंत्री
धानापुर (चंदौली)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) सीतापोखरी (धरांव), चंदौली की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सीतापोखरी में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में जय प्रकाश यादव (जेपी) को अध्यक्ष, सुनीत बरनवाल को कोषाध्यक्ष तथा राजू खान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं भोला जायसवाल, पिंटू यादव और ओसामा खान को उपाध्यक्ष, शाहिद हाफिजी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राशिद खान को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया।
Advertisement
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा सोहन जायसवाल, नीरज कुमार वर्मा, मुस्ताक अहमद तथा पुनीत बरनवाल को कार्यकारिणी में सदस्य एवं संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। बाजार में बेहतर व्यापारिक माहौल बनाने, व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय रहेगा।
समारोह के दौरान व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
