छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश रस्तोगी बने अध्यक्ष
धनापुर, चंदौली। छठ महापर्व को भव्यता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर को बौराहा बाबा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से छठ पूजा समिति का नए स्वरूप में गठन किया गया। समिति का नाम श्री अखंडानंद सरस्वती जी छठ पूजा समिति रखा गया। साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
dhanapur, chandauli

बौराहा बाबा मंदिर परिसर में श्री अखंडानंद सरस्वती जी छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य।
2:48 PM, Nov 1, 2026
सत्यम रस्तोगी
जनपद न्यूज़ टाइम्सबौराहा बाबा मंदिर परिसर में हुई बैठक, रामरक्षा कुटिया नरौली घाट पर व्रती महिलाओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने का लिया गया संकल्प
धनापुर, चंदौली। छठ महापर्व को भव्यता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर को बौराहा बाबा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से छठ पूजा समिति का नए स्वरूप में गठन किया गया। समिति का नाम श्री अखंडानंद सरस्वती जी छठ पूजा समिति रखा गया। साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Advertisement
नई कार्यकारिणी में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह को संरक्षक, दिनेश रस्तोगी को अध्यक्ष, प्रदीप मोदनवाल और लालजी मौर्य को उपाध्यक्ष, धनंजय रस्तोगी को कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश द्विवेदी को महामंत्री तथा विश्वंभर यादव को मंत्री बनाया गया। वहीं विजय श्रीवास्तव और राजेश बिंद को संगठन मंत्री तथा गुलशन वर्मा और सत्यम रस्तोगी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
