गौरीफंटा बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, भारतीय सीमा सील, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद

सुदूर पश्चिम प्रदेश के राज्यपाल कार्यालय में भी घुसकर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी व तोड़फोड़ की। महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गए। साथ ही उत्तर बेहड़ी में नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा व नेपाली कांग्रेस पार्टी के सभापति व पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के घर के बाहर भी आगजनी की। इसके अलावा धनगढ़ी स्थित प्रदेश सभा सचिवालय में भी तोड़फोड़ व आगजनी की गई। स्थिति को देखते हुए कैलाली प्रशासन ने

नेपाल

news-img

11:18 AM, Sep 10, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

नेपाल। नेपाल में हिंसक प्रदर्शन की आग मंगलवार को भारत के लखीमपुर खीरी जिले के गौरीफंटा की सीमा से सटे धनगढ़ी के कैलाली जिले में भी पहुंच गई। इसके बाद भारतीय सीमा सील कर दी गई। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प ने शर्मा रात करीब साढ़े नौ बजे सीमा पर पहुंचकर एसएसबी जवानों के साथ पैदल गश्त की। पीलीभीत की नेपाल सीमा भी अघोषित तौर पर सील कर आवाजाही रोक दी गई है। धनगढ़ी में हजारों युवाओं ने सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्यालय में घुसकर मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह सरकार और एक मंत्री की कार में तोड़फोड़ की। इस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस पर आंदोलनकारी वहां से निकलते हुए बाजार पहुंच गए और प्रदर्शन किया। 

Img

सुदूर पश्चिम प्रदेश के राज्यपाल कार्यालय में भी घुसकर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी व तोड़फोड़ की। महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गए। साथ ही उत्तर बेहड़ी में नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा व नेपाली कांग्रेस पार्टी के सभापति व पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के घर के बाहर भी आगजनी की। इसके अलावा धनगढ़ी स्थित प्रदेश सभा सचिवालय में भी तोड़फोड़ व आगजनी की गई। स्थिति को देखते हुए कैलाली प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। 

Advertisement

डीएम व एसपी पहुंचे बॉर्डरपड़ोसी राष्ट्र नेपाल में हुए घटनाक्रम के बाद लखीमपुर खीरी जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हो गईं हैं। मंगलवार की देर शाम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा खुद बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने गौरीफंटा क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस संग पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग