राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली
धानापुर (चंदौली)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 91 यूपी बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया के निर्देश पर अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैडेटों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली।
धानापुर, चन्दौली

1:44 PM, Oct 31, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली
सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ली राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ
धानापुर (चंदौली)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 91 यूपी बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया के निर्देश पर अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैडेटों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद कैडेटों ने बैनर और पोस्टर के साथ साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली श्रीकांतपुर, देधवलिया और गुरेहू होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
Advertisement
इस अवसर पर मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि देश की शक्ति विविधता में एकता में निहित है। इस एकता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। देश की मजबूती नागरिकों में देशप्रेम, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता पर निर्भर करती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती हरिजन ने कहा कि देश केवल सीमाओं और भौतिक संसाधनों से मजबूत नहीं बनता, बल्कि नागरिकों की चेतना, एकता और जागरूकता ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. रवि कुमार, आशुतोष सिंह, हरीश श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, राम प्रकाश पांडे, सीनियर अंडर ऑफिसर शुभम यादव तथा कैडेट शुभम मिश्रा, अनिशा कुमारी, शिवांशी मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
