एनसीसी कैडेटों ने चलाया कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान, दवाओं का किया वितरण
कृमि मुक्ति भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया के निर्देशन में अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया।
धानापुर, चंदौली

1:27 PM, Aug 10, 2026
धानापुर। कृमि मुक्ति भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया के निर्देशन में अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया। इसके बाद जनजागरूकता के लिए "स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत, कृमि मुक्त हो अपना भारत" के नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली श्रीकांतपुर, डेढ़वलिया और शहीद गांव से होकर गुजरी और वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कैडेटों ने लोगों को कृमि संक्रमण से बचाव और दवा सेवन के प्रति जागरूक किया।
Advertisement
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि कृमि मुक्त भारत के अभियान में एनसीसी कैडेटों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कैडेटों को चाहिए कि वे अपने आसपास के बच्चों को भी कृमिनाशक दवा लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट में होने वाले हानिकारक परजीवी कृमियों से मुक्त करना भारत सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर आशुतोष सिंह, अमरेन्द्र सिंह, कैडेट राजलक्ष्मी सिंह, आस्था यादव, वैष्णवी पाण्डेय, शुभम यादव, निखिल यादव, सत्यम गिरी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
