एसडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी ने मोहा मन
कमालपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर एसडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल जनौली में धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों व राम सीता व हनुमान जी के पात्रों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर मां दुर्गा के जयक
कमालपुर, चंदौली

5:04 PM, Oct 17, 2026
नीरज, अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सछात्रों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का किया सजीव चित्रण, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से हुए रूबरू
कमालपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर एसडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल जनौली में धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों व राम सीता व हनुमान जी के पात्रों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों—मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री व राम सीता व हनुमान जी का सजीव चित्रण किया। विभिन्न स्वरूपों में सजे बच्चों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
Advertisement
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराना रहा। मां दुर्गा के नौ स्वरूप शक्ति, साहस, ज्ञान, करुणा और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि नारी शक्ति का सम्मान और समाज में महिलाओं की गरिमा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय उर्फ मिंटू ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित करने का मौका मिलता है।इस मौके पर प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय उर्फ मिंटू, प्रधानाध्यापक अखंडानंद तिवारी, अरविंद कुमार, अजीत कुमार, नेहा राय, उपासना सिंह, प्राथना थापा, पेमा थापा, अमृता, अर्पिता, पम्मी, उन्नति, वेदिका, रिया,मांडवी आदि रहे।
