भारी बारिश से नौगढ़ व मुसाखाड़ बांध लबालब, कर्मनाशा नदी में 20000 क्यूसेक पानी बह रहा
चंदौली। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नौगढ़ और मुसाखाड़ बांधों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद दोनों बांधों से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों द्वारा मुसाखाड़ बांध को 355 फीट पर मेंनटेन करते हुए 39944 क्यूसेक तथा नौगढ़ बांध को 896 फीट के स्तर पर मेंटेन करते हुए 17445 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
शहाबगंज, चंदौली

6:12 PM, Sep 1, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नौगढ़ और मुसाखाड़ बांधों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद दोनों बांधों से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों द्वारा मुसाखाड़ बांध को 355 फीट पर मेंनटेन करते हुए 39944 क्यूसेक तथा नौगढ़ बांध को 896 फीट के स्तर पर मेंटेन करते हुए 17445 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
दोनों बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण लतीफशाह बीयर से 20000 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में प्रवाहित हो रहा है। नदी में पानी की मात्रा बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने कर्मनाशा नदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट मोड पर रखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Advertisement
प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को नदी के समीप जाने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है। विशेष रूप से बच्चों और पशुपालकों को नदी की ओर न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की नजर बांधों के जलस्तर और नदी की स्थिति पर लगातार बनी हुई है। बारिश जारी रहने की स्थिति में नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए तटीय गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
