15 नवंबर से शुरू नहीं हो पाएगा नगवा का पीपा पुल, आवागमन के लिए करना होगा इंतजार
धानापुर (चंदौली)। नगवा में गंगा नदी पर बनने वाला पीपा पुल इस बार 15 नवंबर से आवागमन के लिए शुरू नहीं हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण पीपा पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को आवागमन के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
धानापुर, चंदौली

4:43 PM, Nov 9, 2026
लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते निर्माण कार्य प्रभावित, 20 नवंबर के बाद शुरू हो सकता है आवागमन
धानापुर (चंदौली)। नगवा में गंगा नदी पर बनने वाला पीपा पुल इस बार 15 नवंबर से आवागमन के लिए शुरू नहीं हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण पीपा पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को आवागमन के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
Advertisement
बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 40 से 45 पीपे लगाए जा चुके हैं, जबकि अभी 45 से 50 पीपे और लगाए जाने बाकी हैं। शेष पीपे लगाने के साथ ही पुल को आवागमन योग्य बनाने में 20 नवंबर से अधिक का समय लग सकता है।
ऐसे में 15 नवंबर से पीपा पुल शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी है। पुल चालू होने में देरी से क्षेत्रीय लोगों को नदी पार करने के लिए अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ सकती है।
