सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा नगर पंचायत चकिया, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
चकिया, चंदौली। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में चकिया नगर पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर जल्द ही हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष को CCTV कैमरे लगाए जाने से संबंधित पत्रक सौंपा।
शहाबगंज, चंदौली

2:03 PM, Aug 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में चकिया नगर पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर जल्द ही हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष को CCTV कैमरे लगाए जाने से संबंधित पत्रक सौंपा।
CCTV कैमरों के माध्यम से नगर में होने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही किसी आपराधिक घटना के बाद फुटेज के माध्यम से संदिग्धों की पहचान में भी पुलिस को मदद मिलेगी।
नगर पंचायत की ओर से सेफ सिटी के तहत CCTV कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड फंड एवं राज्य वित्त से भी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। कैमरों की निगरानी थाना, नगर पंचायत एवं प्रस्तावित स्मार्ट कंट्रोल रूम के माध्यम से किए जाने की योजना है।
अध्यक्ष ने कहा—सुरक्षित नगर की दिशा में बड़ा कदम
Advertisement
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘सेफ सिटी, सेफ नगर’ की सोच को साकार करने की दिशा में चकिया नगर में CCTV कैमरे लगाए जाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। CCTV कैमरों के माध्यम से नगर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ेगी और किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नगर में CCTV कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में करीब एक माह लगने की उम्मीद है। टेंडर के बाद बोर्ड सदस्यों की बैठक कर कार्य को जल्द शुरू कराने की तैयारी हैं।
