लूसा रेलवे स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
विकासखंड राजगढ़ स्थित लूसा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बहुप्रतीक्षित मुरी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हो गया। ट्रेन के प्रथम ठहराव पर स्थानीय लोगों, अपना दल (एस) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मिर्जापुर

11:59 AM, Jul 22, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्स
राजगढ़ (मिर्जापुर)। विकासखंड राजगढ़ स्थित लूसा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बहुप्रतीक्षित मुरी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हो गया। ट्रेन के प्रथम ठहराव पर स्थानीय लोगों, अपना दल (एस) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि मिर्जापुर की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से लूसा रेलवे स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस का ठहराव संभव हो सका। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
Advertisement
स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे राजगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में अपना दल (एस) के नेता डॉ. एसपी पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वंशनारायण सिंह पटेल, रविशंकर सिंह पटेल, उदय पटेल, सालिक सिंह पटेल, सुनील सिंह पटेल, रामलखन पटेल, महेश कोल, हनीफ खान, मनोज सिंह पटेल (बबलू), राधेश्याम पांडेय, शाहिद खान, अहमद खान, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, चौधरी दिनेश सिंह, अखिलेश मौर्य, चंद्रिका मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रेलवे विभाग की ओर से स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, एस.के. अकेला, रवि वर्धन, अमित आनंद एवं अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने मुरी एक्सप्रेस के ठहराव को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
