मुगलसराय पुलिस ने चोरी की 4 बैटरियां और सीलिंग फैन हब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम बिजलेश पुत्र अवधेश निवासी काली महाल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में कबाड़ बीनने का काम करता है और मौका मिलने पर छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
चंदौली

4:00 PM, May 9, 2026
चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 4 बैटरियां और एक सीलिंग फैन का हब बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गल्ला मण्डी के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम बिजलेश पुत्र अवधेश निवासी काली महाल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में कबाड़ बीनने का काम करता है और मौका मिलने पर छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद चार बैटरियां उसने सट्टी रोड स्थित एक मोटरसाइकिल की दुकान से चोरी की थीं, जबकि सीलिंग फैन का हब गल्ला मण्डी स्थित एक चाय की दुकान से चोरी किया था।
Advertisement
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 04 अदद चोरी की बैटरियां तथा 01 अदद सीलिंग फैन का हब बरामद किया है। इस संबंध में थाना मुगलसराय पर मु.अ.सं. 226/26 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा विजय राज, हेड कांस्टेबल भूपेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे।
