मुगलसराय पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चन्दौली। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस ने 35 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

5:49 PM, Feb 4, 2026
चन्दौली। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस ने 35 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
Advertisement
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि GTR ब्रिज के पास मानसरोवर पोखरे के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान ओम प्रकाश चौहान पुत्र स्व. संतोषी चौहान निवासी मवई खुर्द, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 35 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 49/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
