सांसद छोटे लाल खरवार ने स्ट्रीट लाइट का किया लोकार्पण, दूसरे छठ घाट के निर्माण की घोषणा
शहाबगंज। ग्राम पंचायत ठेकहा में सांसद छोटे लाल खरवार ने स्ट्रीट लाइट का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही छठ घाट के आसपास प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो गई, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान सुविधा मिलेगी।
शहाबगंज, चंदौली

8:04 PM, Nov 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। ग्राम पंचायत ठेकहा में सांसद छोटे लाल खरवार ने स्ट्रीट लाइट का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही छठ घाट के आसपास प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो गई, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। गांव में पूर्व में सांसद निधि से एक छठ घाट का निर्माण कराया गया था, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उपलब्ध स्थान कम पड़ने के कारण एक और छठ घाट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए सांसद ने ग्राम पंचायत ठेकहा में एक अतिरिक्त छठ घाट के निर्माण की घोषणा की।
Advertisement
सांसद की इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने गांव में प्रकाश व्यवस्था कराने और दूसरे छठ घाट के निर्माण की घोषणा के लिए सांसद का आभार जताया।
इस दौरान पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रशासक सजाउद्दीन, सुधाकर कुशवाहा, मुश्ताक अहमद, कदिर अहमद, सेराज अहमद, मुर्तजा अली, सुरेन्द्र यादव, रिंकू यादव, ओमप्रकाश यादव, चन्द्रमा, रामनरेश गुप्ता, डाक्टर सफीक सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
