मानदेय की मांग को लेकर प्रेरकों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन
शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज के प्रेरकों ने मंगलवार को सरकार द्वारा जारी मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित होकर अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। प्रेरकों ने मानदेय से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
शहाबगंज, चंदौली

5:01 PM, Nov 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज के प्रेरकों ने मंगलवार को सरकार द्वारा जारी मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित होकर अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। प्रेरकों ने मानदेय से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान प्रेरक संघ शहाबगंज के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों प्रेरक बीईओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मानदेय के संबंध में अपनी बात रखते हुए पत्रक के माध्यम से शासन द्वारा जारी मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।
Advertisement
कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण देव, मनीष दूबे, गुप्तनाथ, बुद्धिराम, अली अहमद अंसारी, शैलेन्द्र, जमाल अहमद, सुमन देवी, सरला यादव, सुनीता भारती, नीलम कुमारी, नंदलाल सहित दर्जनों प्रेरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संध्या सिंह ने किया।
