भाजपा मंडल चहनिया की मासिक बैठक संपन्न
चहनिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल चहनिया की मासिक बैठक बुधवार को शिव मंदिर चहनिया परिसर में मंडल अध्यक्ष नंद गोपाल राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
चहनिया, चंदौली

चहनिया स्थित शिव मंदिर में आयोजित भाजपा मंडल चहनिया की मासिक बैठक में मौजूद मंडल प्रभारी महेंद्र नाथ पांडेय एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
5:52 PM, Sep 2, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स*संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ मंथन
चहनिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल चहनिया की मासिक बैठक बुधवार को शिव मंदिर चहनिया परिसर में मंडल अध्यक्ष नंद गोपाल राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement
बैठक में शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री घनश्याम तिवारी, मंडल मंत्री जुलुम तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, जय प्रकाश सिंह, विकास तिवारी, बंशीधर निषाद, शशि कला पांडेय, राजेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, दिनेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं मंडल कार्यसमिति के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
