विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा
बरहनी। बाढ़ प्रभावित मानिकपुर, नौबतपुर, चारी, चिरईगांव और दैथा समेत अन्य गांवों का बृहस्पतिवार को विधायक सुशील सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में जलभराव की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
चंदौली

10:57 PM, Sep 3, 2026
बरहनी। बाढ़ प्रभावित मानिकपुर, नौबतपुर, चारी, चिरईगांव और दैथा समेत अन्य गांवों का बृहस्पतिवार को विधायक सुशील सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में जलभराव की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने बाढ़ से घिरे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। विधायक ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, राशन और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Advertisement
उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बाढ़ से हुए नुकसान का पारदर्शी और त्वरित सर्वे करने का निर्देश दिया। कहा कि फसल, मकान और पशुधन को हुई क्षति का सही आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रभावित लोगों को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस दौरान एसडीएम सदर चंदौली संजय राय, कानूनगो, लेखपाल शैलेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी महेंद्र सिंह, भगवती तिवारी, मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिव शंकर मौर्य, बब्बन राम, कमलेश गुप्ता, रामानंद पांडेय, अनुज पांडेय, मोहन पांडेय और शिव प्यारे दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
