बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, अगले वर्ष भव्य प्रतिमा निर्माण का दिया आश्वासन
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव समारोह के तीसरे दिन शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली मठ पहुंचे। उन्होंने बाबा के चरणों में माथा टेककर पुष्पमाला अर्पित की और हवन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बाबा कीनाराम की महिमा अपार है। उन्होंने बेहतर समाज की स्थापना के लिए अवतार लिया था।
चहनिया, चंदौली

5:32 PM, Sep 12, 2026
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, अगले वर्ष भव्य प्रतिमा निर्माण का दिया आश्वासन
Advertisement
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव समारोह के तीसरे दिन शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली मठ पहुंचे। उन्होंने बाबा के चरणों में माथा टेककर पुष्पमाला अर्पित की और हवन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बाबा कीनाराम की महिमा अपार है। उन्होंने बेहतर समाज की स्थापना के लिए अवतार लिया था। बाबा के दर्शन और आशीर्वाद से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार चंदौली आए थे, तभी से बाबा कीनाराम के प्रति उनकी आस्था जुड़ी हुई है। रामगढ़ की इस पवित्र भूमि के कण-कण में आस्था है। विधायक ने कहा कि इस स्थल के विकास में बाबा गौतम राम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बने सभागार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास लगातार जारी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का आगमन भी गौरव की बात है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को सम्मान का पात्र बताते हुए आश्वासन दिया कि अगले वर्ष बाबा कीनाराम जी की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, संदीप सिंह फौजी, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, अशोक सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप यादव और दिनेश सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह और राजेंद्र पांडे ने किया।
